Wednesday , February 4 2026
Breaking News

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया, नांव में बैठकर खुद लोगों को बाहर निकाला

जालंधर, (PNL) : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज जालंधर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सींचेवाल के साथ गांवों में फंसे 50 परिवारों को बाढ़ के पानी में से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ख़ुद पहुंचकर राहत कार्य शुरू करवाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को निकालने के लिए किश्तियों का प्रबंध किया और अपनी मौजुदगी में परिवारों को पानी में से निकालने का काम शुरू करवाया। कैबिनेट मंत्री लगातार हलके में डटे हुए हैं और बाढ़ प्रभावित गावों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है और हर व्यक्ति और जीव की सुरक्षा के लिए पूरा प्रशासन सतर्क है, इस लिए वह सरकार और प्रशासन को अपना पूरा सहयोग दें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नंगल-कीरतपुर साहिब सड़क को चार-मार्गी बनाने का कार्य जल्द शुरू होगा: हरजोत बैंस

चंडीगढ़/श्री आनंदपुर साहिब, (PNL) : पंजाब के शिक्षा मंत्री एवं श्री आनंदपुर साहिब से विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!