Wednesday , November 11 2026
Breaking News

ससुराल में फंदे से झूलती मिली विवाहिता, गुस्साए मायके वालों ने घर को लगाई आग, सास-ससुर जिंदा जले, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर यूपी के प्रयागराज से आ रही है. वहां नवविवाहिता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ है. मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के ससुराल में बवाल काट दिया. इस दौरान हुई आगजनी में सास-ससुर की मौत हो गई. एक घर से तीन लाशें निकलने पर इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ.

घटना बीती रात (18 मार्च) की मुट्ठीगंज इलाके की है कि जब नवविवाहिता आंशिका केसरवानी का शव फंदे से लटका मिला. धूमनगंज के झलवा की रहने वाली आंशिका की शादी मुट्‌ठीगंज के व्यापारी अंशु के साथ हुई थी. अंशिका की मौत की खबर जैसे ही उसके घरवालों को मिली तो काफी संख्या में लोग अंशिका की ससुराल पहुंच गए, जहां ससुराल और मायके वालों के बीच जमकर मारपीट हुई.

परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर अंशिका की हत्या करने का आरोप लगाया. आरोप है कि इस बीच अंशिका के घर वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों को उनके घर मे बंद कर आग लगा दिया. जिसमें दो लोगों (अंशिका के सास-ससुर) की मौत हो गई.

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में प्रयागराज के डीसीपी (सिटी) दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस को रात 11 बजे कॉल मिली थी कि एक महिला जिसका नाम अंशिका केसरवानी है, उसने आत्महत्या कर ली है. मौके पर मायके और ससुराल पक्ष के दोनों लोग मौजूद थे. इसके बाद पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग आपस मे झगड़ा कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि उसी के दौरान मायके पक्ष के द्वारा ससुराल पक्ष के घर में आग लगा दी गई. पुलिस के द्वारा इस घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए 5 लोगों का रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग पर काबू पाने के बाद सुबह 3 बजे जब पूरे मकान को सर्च किया गया तो उसमें दो डेड बॉडी मिली. जिसमें एक बॉडी राजेन्द्र केसरवानी की है जो नवविवाहिता का ससुर है और दूसरी बॉडी शोभा देवी की है जो लड़की की सास है.

फिलहाल इन दोनों शवों को भी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सभी उच्चाधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. मौके पर फोर्स की तैनाती की गई है. शांति-व्यवस्था कायम है

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!