Thursday , November 12 2026
Breaking News

‘सरकार- उद्योगपति मिलनी’ के दौरान दोआबा और माझे के प्रसिद्ध उद्योगपतियों और उद्यमियों ने राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा

अमृतसर, जालंधर (PNL) : अमृतसर में हुई ‘सरकार-उद्योगपति मिलनी’ में माझे के बड़े उद्योगपतियों और उद्यमियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ सीधी विचार-चर्चा की। राज्य सरकार द्वारा पंजाब के उद्योगों के लिए उठाये गए कदमों की खुलकर तारीफ़ करते हुए उद्यमियों ने कहा कि पहली बार देखा गया है कि सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था भी बदली है।

हैदराबाद से आकर भिक्खीविंड में आई. टी. कम्पनी शुरू करने वाले उद्यमी विक्रमजीत शर्मा ने कहा, ‘‘मेरे पिता मुझे विदेश भेजने के इच्छुक थे, परन्तु मैंने एक मौका माँगा था, जोकि सरकार की मदद से सफल हुआ है।’’ इस उद्यमी ने बताया कि उसने बिजली की कम वोलटेज की शिकायत आनलाइन की और विभाग ने दिनों में यह मसला हल कर दिया जिससे उनको बहुत खुशी मिली।

इसी तरह अमृतसर से सन्दीप खोसला ने बताया कि सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था बदलती पहली बार महसूस हुई है। उन्होंने बताया कि 10 साल से हमारे फोकल प्वाइंट की समस्या थी, जोकि इस सरकार ने 14 करोड़ रुपए के टैंडर लगा कर हल करने का प्रण किया है।

रजेश कुमार लाडी जोकि पुराने फोकल प्वाइंट से थे, ने वहां फायर स्टेशन बनाने की माँग की तो मुख्यमंत्री ने मौके पर ही इस महीने से वहां आग्निशमक गाड़ीयाँ देने और फायर स्टेशन के लिए सवा दो करोड़ रुपए का काम इस महीने की 20 तारीख से शुरू करने की हिदायत कर दी।

नवल गुप्ता ने फोकल प्वाइंट में उद्यमियों और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सी. सी. टी. वी. कैमरे लगाने की माँग की तो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 20 स्थानों पर हाई मेगा पिक्सल के कैमरे अगले 35 दिनों में लगाने की हिदायत की।

इम्पीरियल बायो सैनरजी के उद्यमी विजय कुमार ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में काम शुरू करने के इच्छुक थे, परन्तु सरकार की सकारात्मक नीति ने और विभाग के अधिकारियों की दिल से मदद उसे पंजाब ले आयी। वर्ल्ड वाइड फूड के सरबजीत भुल्लर ने बताया कि हम लंबे समय से शैलर लगाना चाहते थे, परन्तु लोग डरा देते थे, परन्तु अब जब पहल की तो सभी काम दिनों में ही हो गए। 15 दिनों में ही ग्रीन अष्टाम मिल गया, जिसके लिए सभी मंजूरियां मिल चुकी थीं।

एन. सी. एम. एल. के डायरैक्टर संजय गुप्ता जोकि सिंगापुर से हैं, ने बताया कि पंजाब के अनाज भंडार और सरकार की नीतियाँ हमें पंजाब खींच लायीं और अब हम बटाला और छेहरटा में अनाज भंडार के लिए बड़े सायलो लगा रहे हैं। विजय शर्मा जो कि नेशनल होटल हब से हैं, ने बताया कि सरकार की नीतियाँ के कारण ही वह होटल उद्योग में 2000 करोड़ रुपए का निवेश कर रहे हैं।

वेव बैवरेजस के अधिकारी हर्ष अग्रवाल ने बताया कि वह पटियाला, अमृतसर में अपने प्लाटों के विस्तार के साथ-साथ गुरदासपुर में नया प्लांट लगा रहे हैं और इसलिए हमें जो भी ज़रूरत पड़ी, विभाग ने दिनों में ही पूरी करके हमारा हौसला बढ़ाया।

लाल किला बासमती वाले रविन्दरपाल सिंह ने राज्य सरकार की तरफ से बासमती पर पाबन्दीशुदा कीटनाशक बरतने पर लगाये प्रतिबंधों के लिए धन्यवाद किया और केंद्र सरकार की तरफ से बासमती के निर्यात पर लगाये प्रतिबंधों के बारे बताया तो मुख्यमंत्री ने उपस्थित संसद सदस्यों को सैशन में मसला उठाने के साथ साथ केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखने के लिए कहा जिससे बासमती आसानी से निर्यात हो सके।

टेक्स्टाईल एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री की तरफ से उद्योगपतियों के साथ की मिलनी की पहल की तारीफ़ करते हुए कहा कि सिवल और पुलिस प्रशासन द्वारा अमृतसर में हर तरह का सहयोग मिल रहा है, भ्रष्टाचार पर नकेल पड़ी है और लोग दोबारा निवेश की ओर मुड़े हैं। होटल एसोसिएशन के प्रधान ए. पी. एस चट्ठा ने सरकार की तरफ से पर्यटन के विकास के लिए बड़े स्तर पर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और अमृतसर में पर्यटन विभाग के लिए एक नोडल अधिकारी लगाने की माँग भी की।

अमृतसर वाल्ड सिटी के अंदर स्थित होटल मालिकों ने अपनी माँगों के लिए मुख्यमंत्री को मिलने की इच्छा जतायी तो मुख्यमंत्री ने मौके पर ही 19 सितम्बर को समय दे दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री दरबार साहिब की ओर जाते रास्ते और इलाके को विकसित करना हमारा फर्ज है और वह इसको सेवा समझ करेंगे।

वहीं जालंधर के अल्फा पैकेजिंग इंडस्ट्री के मनीष अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का लम्बे समय से लटकते आ रहे मुद्दों को हल करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लैदर कंपलैक्स में औद्योगिक इकाईयों को जाने वाली मुख्य सड़क ख़स्ता हालत में थी, जिसका निर्माण किया जा रहा है जिससे रोज़मर्रा के आने वाले यात्रियों और मज़दूरों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहाँ 350 के करीब बिजली के खंबे हैं और लाईटें लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही सिवरेज सिस्टम के लिए टैंडर पहले ही जारी किये जा चुके हैं।

उद्योगपति गुरशरन सिंह ने उद्योगपतियों की माँगों गौर से सुनने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुये लम्बित मसलें मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाये। उनकी तरफ से रखी माँगों को स्वीकृत करते हुये भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिया कि उक्त मसलों के सुखद हल के लिए जल्द ही उद्योगपतियों और सम्बन्धित अधिकारियों की मीटिंग तय की जायेगी।

उद्योगपति नरिन्दर सिंह सग्गू और गौतम कपूर ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुये माँग की कि यह मीटिंगें कुछ महीनों के समय के बाद नियमित तौर पर करवाई जाएँ। गौतम कपूर ने कहा कि उद्योगपतियों के साथ आज की मुलाकात पिछले 43 सालों में पहली है, जोकि बहुत ही सराहनीय है। सावी इंटरनेशनल के मुकुल वर्मा ने जिले में खेल और हैड टूल उद्योग को और विकसित करने के लिए ज़मीन के एक बड़े हिस्से की माँग की और उद्योग की सेहत संभाल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ई. एस. आई. अस्पताल को पुर्नोद्धार की माँग की। इस दौरान गुरचरन सिंह ने एम. एस. एम. इज का हाथ थामने के लिए सरकार का धन्यवाद किया, जिससे इन इकाईयों को और बढ़ावा मिलेगा।

सुखजीत स्टार्च एंड कैमीकलज़ के सीनियर वाइस प्रैज़ीडैंट और सी. ई. ओ. भवदीप सरदाना ने उद्योगों की बिल्डिंग प्लान से सम्बन्धित मंज़ूरियों को फिर फैक्टरीज विभाग के हाथों में देने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की, जिससे मंज़ूरियां लेने में लगता समय कम गया है और उद्योगों को अपेक्षित राहत मिली है। इसके साथ ही 57 सुधारों के साथ सुखद माहौल में कारोबार करने के समूचे नियमों में भी सुधार हुआ है।

उद्योगपति शरद अग्रवाल, जो हैंडटूलज़ और आटो कम्पोनेंट्स उद्योग में 200 करोड़ रुपए का निवेश कर रहे हैं, ने भी राज्य में निवेश के लिए अपनी योजना सांझा की। बायो-गैस प्लांट स्थापित करने के लिए तुरंत मंजूरियां हासिल करने के अपने तजुर्बे को सांझा करते हुए गौरव कैथवाल ने उद्योग अनुकूल पहलकदमियों के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार भविष्य में भी उद्योग हितैषी फ़ैसले लेने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!