Tuesday , September 8 2026
Breaking News

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया बड़ा ऐलान, अमृतसर से शंभू बार्डर तक निकलेगा ट्रैक्टर मार्च और दिल्ली में होगी महापंचायत, पढ़ें कब

नई दिल्ली, (PNL) : संयुक्त किसान मोर्चा ने वीरवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। मोर्चा ने 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने और 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत करने का ऐलान किया है. संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि किसान आंदोलन को लेकर एक कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई जाएगी. कमेटी में वो मेंबर होंगे, जिन्होंने पहले आंदोलन लड़ा है. 6 सदस्यीय कमेटी बनाई गई. कमेटी में जोगिंदर उग्रहण, बलबीर राजेवाल, दर्शनपाल, हनन मोला, रमिंदर जीत पटियाला सदस्य होंगे.

बयान में कहा गया है कि 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च किया जाएगा. कृषि क्षेत्र को डब्ल्यूटीओ से बाहर निकला जाए. दिल्ली हाईवे पर मार्च निकाला जाएगा. नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा. पूरे देश के हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च होगा. यह मार्च पंजाब में अमृतसर से शंभू बॉर्डर तक होगा. 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान पर महापंचायत होगी. किसान नेताओं ने कहा कि कल संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से काला दिवस मनाया जाएगा.
शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हालात सामान्य

किसान मजदूर मोर्चा कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंढेर ने कहा था कि 2 दिन वे लोग रणनीति बनाएंगे और 23 फरवरी को अगला फैसला लिया जाएगा. दो दिनों तक किसान आंदोलन रोक दिया गया था. दूसरी ओर,आंदोलन के 10वें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं. हालांकि किसान अभी भी बॉर्डर पर बैठे हैं. खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को किसानों और पुलिस बीच टकराव हुआ था. उसके बाद किसानों ने आंदोलन दो दिन तक रोकने का फैसला लिया था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!