Monday , August 31 2026
Breaking News

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए भारतीय सिख परिवार के साथ लाहौर में लूटपाट, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भारतीय जत्थे के साथ पाकिस्तान गए एक सिख परिवार को पुलिस वर्दी पहने लुटेरों ने लाहौर में लूट लिया। लाहौर पुलिस ने प्रभावित श्रद्धालुओं से शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कंवलजीत सिंह और उसके परिवार के सदस्य जत्थे के साथ श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर पाकिस्तान गए थे। परिवार के सदस्य ननकाना साहिब से लौटने के बाद लाहौर के गुलबर्ग इलको की लिबर्टी मार्केट में खरीदारी करने गए।

वहां एक दुकान के बाहर पुलिस की वर्दी में आए दो व्यक्तियों ने उनको रोका और पूछताछ करने लगे। इसके बाद उनके एक ओर ले गए और हथियारों की नोक पर उनसे आभूषण, ढाई लाख रुपये की भारतीय करेंसी और एक लाख पचास हजार रुपये पाकिस्तान करेंसी लूट ली।

जब परिवार ने इसका शोर मचाया तो मार्केट में आसपास के दुकानदार इक्ट्ठा हो गए और प्रभावित परिवार को इलाके के पुलिस स्टेशन ले गए। इस परिवार ने पुलिस, पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और औकाफ बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत भी की है। पुलिस अधिकारियों ने प्रभावित को उनके नुकसान की भरपाई करवाने का आश्वासन भी दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!