शीतल अंगुराल का इस्तीफा इस तारीख को गया था मंजूर, विधानसभा ने की पुष्टि, जालंधर वेस्ट में होंगे उप-चुनाव, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
June 3, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : आप से बागी हुए विधायक शीतल अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। 30 मई को शीतल अंगुराल ने इस्तीफा वापस लेने की चिट्ठी भेजी थी, लेकिन उसी दिन विधानसभा ने इस्तीफा मंजूर कर लिया था। 31 मई को विधानसभा सैक्रेटरी की तरफ से इस संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई थी।

यानि कि अब जालंधर वेस्ट की सीट खाली हो गई और इस पर अब दोबारा से उप-चुनाव होंगे। हालांकि शीतल अंगुराल ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ अदालत जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने 30 मई को इस्तीफा वापस ले लिया था और विधानसभा ने उसी दिन इसे मंजूर कर दिया।