Tuesday , September 8 2026
Breaking News

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते में आई दरार! कुंद्रा ने ट्वीट कर लिखा-हम अलग हो गए हैं, कृप्या हमें टाइम दीजिए…

मुंबई, (PNL) : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर होते हैं. दोनों के रिश्ते को और गहरा होते, बड़े चैलेंज से गुजरते और एक दूसरे को मुश्किल वक्त में सपोर्ट करते फैंस ने अपनी आंखों के सामने देखा है. राज कुंद्रा के जेल जाने पर शिल्पा शेट्टी ने काफी बुरे दिन देखे थे. अब इसे लेकर फिल्म UT69 भी आने वाली है. लेकिन लगता है कि मुश्किल हालातों का सामना करते हुए कपल के रिश्ते ने दम तोड़ दिया है. कम से कम राज कुंद्रा के नए ट्वीट से तो यही हिंट मिल रहा है.

राज कुंद्रा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X (ट्विटर) पर ट्वीट कर हलचल मचा दी है. उन्होंने लिखा, ‘हम अलग हो गए हैं और कृपया इस मुश्किल पीरियड में हमें टाइम दें.’ राज ने अपने ट्वीट में ये साफ नहीं किया है कि वो आखिर बात किसके बारे में कर रहे हैं. क्या उनका और शिल्पा शेट्टी का रिश्ता सही में खत्म हो रहा है या फिर ये कोई मजाक है. यूजर्स के मन में भी तरह-तरह के सवाल इस ट्वीट को देखने के बाद उठ रहे हैं. कुछ का मानना है कि ये एक्टर का अपनी फिल्म प्रमोट करने का तरीका है.

ऐसे में यूजर्स ने राज कुंद्रा के ट्वीट पर कमेंट छोड़ने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘अलग हो गए मतलब? तलाक?’ दूसरे ने लिखा, ‘बहुत दुख हुआ. ये बहुत शॉकिंग खबर है.’ वहीं कुछ ने कमेंट लिखा, ‘क्या ये नाटक है?’, ‘क्या आप अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए ये सब लिख रहे हो?’, ‘पब्लिसिटी स्टंट’. अब राज कुंद्रा ने ये ट्वीट किसके बारे में किया है और उनका इससे क्या मतलब है ये तो वही बता सकते हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!