Wednesday , September 9 2026
Breaking News

शिरोमणि अकाली दल का भाजपा के साथ नहीं होगा गठबंधन, सुखबीर बादल ने दिया बड़ा बयान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच अब गठबंधन नहीं होगा। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल का बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं होने वाला है. बादल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘बनाते है तुम्हें पंजाब का बड़ा भाई’. बादल के इस बयान के बाद गठबंधन की चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लग गया है.

बादल ने INDIA गठबंधन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि वो चाहे बीजेपी को अपने साथ जोड़ लें, लेकिन जीत अकाली दल की ही होगी. बादल ने कहा कि लोगों को इन पार्टियों की हकीकत पता चल गई है. इसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में मिल जाएगा.

‘किसी के पेट में दर्द हो, इल्जाम बादल पर’

सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि किसी के भी पेट में दर्द हो, इल्जाम सुखबीर सिंह बादल पर आता है. कांग्रेस, कामरेड, बीजेपी, आम आदमी पार्टी सब बादल के पीछे पड़े है. रोज कैप्टन, कांग्रेस और बीजेपी वालों का मेरे खिलाफ बयान आता है, मुझे तो घर बैठे 7 साल हो गए फिर भी मेरे पीछे क्यों पड़े है. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वो सब जानते है कि पंजाबियों, सिखों, किसानों, मजदूरों, सभी की अपनी पार्टी शिरोमणि अकाली दल है. इसलिए वो अकाली दल को कमजोर करना चाहते है, तो वो मुझपर हमला करते है.

‘योजनाओं में सफल नहीं होने दूंगा’

बादल ने कहा ये सभी पार्टियां मिलकर हमारे पंथ और पार्टी को कमजोर करना चाहते है क्योंकि उन्हें पता है कि इसके बिना पंजाब पर शासन करना मुश्किल होगा. उन्होंने कहा कि मैं सभी को बताना चाहता हूं कि इन किसी भी पार्टियों को हम पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी योजनाओं में सफल नहीं होने देंगे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!