Tuesday , September 29 2026
Breaking News

वोटिंग वाले दिन जालंधर के इन होटल और रेस्टोरेंटों में मिलेगा 25 प्रतिशत तक डिस्काउंट, पढ़ें जिला प्रशासन की नई पहल

जालंधर, (PNL) : लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान युवा वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को समर्थन देते हुए शहर के होटल/रेस्तरां मालिकों/प्रबंधकों ने स्वेच्छा से आगे आकर मतदान के दिन युवा मतदाताओं को अपने होटल/रेस्तरां में भोजन पर 25 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है।

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने होटल/रेस्तरां मालिकों/प्रबंधकों के साथ बैठक के दौरान उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास की प्रशंसा की। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस कदम से युवा मतदाता विशेषकर ‘फस्ट टाईम वोटर’ अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर 70 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चला रहा है। विशेषकर युवा मतदाताओं में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जिले में 18-19 वर्ष के लगभग 40 हजार युवा मतदाता है, जिन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि होटल/रेस्टोरेंट मालिकों/प्रबंधकों द्वारा की गई यह पहल चुनाव में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी।

1 जून, 2024 को मतदान के बाद युवा मतदाता अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाकर इन चुनिंदा होटलों/रेस्तरां/कैफे/बेकरी आदि में भोजन पर 25 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकेंगे। मोका कैफे एंड बार, मैजेस्टिक ग्रैंड हॉल, स्काई लार्क होटल, पटवारी वैष्णो ढाबा, प्रेसिडेंट न्यू कोर्ट, मैकडानेल, प्रेसिडेंट होटल, एंबेसडर/प्राइम, कुमार केक हाउस, एजीआई इन, रेडिसन, डब्ल्यूजे ग्रैंड, रमाडा एनकोर, रमाडा जालंधर सिटी सेंटर, लवली स्वीटस, होटल डाउनटाउन, होटल इम्पीरिया स्वीटस, होटल इंद्रप्रस्थ, डेज़ होटल, ब्लूम होटल, आईटीसी फॉर्च्यून, न्यू केक हाउस मॉडल टाउन, प्रकाश बेकरी मॉडल टाउन, कुकू बेकरी केक सर्कुलर रोड, बेस्ट वेस्टर्न प्लस होटल, सरोवर पोर्टिको, हवेली, माया होटल, लिली रिज़ॉर्ट, फूड बाज़ार, मेरिटॉन, फैंसी बेकर्स, होटल सिटाडाइन्स के मालिक/प्रबंधकों ने बैठक में प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान का हिस्सा बनने पर खुशी व्यक्त की और मतदान के दिन स्वेच्छा से मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को अपने होटल/रेस्तरां में भोजन पर 25 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, होटल एसोसिएशन, हलवाई एसोसिएशन, रेस्टोरेंट एसोसिएशन और बेकरी एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!