Wednesday , September 30 2026
Breaking News

लोकसभा चुनावों में पंजाब के वोटर कभी राज्य सरकार के साथ तो कभी खिलाफ, पढ़ें सभी पार्टियों की परफार्मेंस

चंडीगढ़, (PNL) : देशभर में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। पिछले 3 लोकसभा चुनाव की बात करें तो पंजाब का वोटर कभी प्रदेश की सरकार के साथ तो कभी उसके खिलाफ रहा।

2019 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। इस दौरान पार्टी ने 13 में से 8 सीटें अपनी झोली में डालीं। वहीं, अकाली दल-भाजपा के गठबंधन को 2-2 यानी कुल 4 सीटें मिली। आम आदमी पार्टी (AAP) यहां एक सीट पर सिमट गई। AAP के सिर्फ भगवंत मान ही संगरूर सीट से जीत पाए।

अगर 2014 की बात की जाए तो उस चुनाव में मोदी लहर के बावजूद AAP ने पंजाब में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश को चौंका दिया था। तब पार्टी ने 13 लोकसभा सीटों में 4 पर जीत दर्ज की। हालांकि 2014 में भी पंजाब के वोटरों का राज्य की सरकार के साथ जाने का ट्रेंड देखने को मिला। उस समय राज्य में अकाली दल-भाजपा गठबंधन की सरकार थी और इन दोनों पार्टियों ने मिलकर सबसे ज्यादा 6 सीटें जीती। कांग्रेस को तब महज 3 सीटें मिल पाईं।

2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन की सरकार थी, लेकिन तब पंजाबी वोटरों ने उसके खिलाफ मतदान किया। 2009 में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 8, अकाली दल को 4 और भाजपा को 1 सीट पर विजय मिली।

अहम बात यह है कि ये तीनों ही चुनाव अकाली दल और भाजपा ने गठबंधन में साथ मिलकर लड़े। अब 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए फिलहाल दोनों के बीच गठबंधन नहीं है। हालांकि दोनों के दोबारा साथ आने की अटकलें जोरों पर हैं।

पंजाब-हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ की बात की जाए तो यहां हमेशा भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला रहा है। पिछले 3 चुनाव में भाजपा को यहां फायदा दिखा। 2019 में उसे 57% वोट शेयर मिला।

2014 में भाजपा ने यहां सेलिब्रिटी कार्ड खेलते हुए किरण खेर को मैदान में उतारा। तब किरण खेर ने यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन कुमार बंसल को पटखनी दी। हालांकि 2009 में कांग्रेस ने चंडीगढ़ सीट पर भाजपा को हराया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!