Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना में IPLसट्टेबाजी का खुलासा, 2 गिरफ्तार:पैसों का लालच दे बैंकों में खुलवाते थे अकाउंट, हवाला राशि करते ट्रांसफर, ₹1.10 लाख कैश-मोबाइल बरामद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 लाख 10 हजार रुपए कैश और 2 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाते हैं और भोले-भाले लोगों को पैसे का लालच देकर उनके बैंक अकाउंट खुलवाते हैं। इसके बाद उन अकाउंट में हवाला के जरिए पैसे डालकर धोखाधड़ी की जाती है।

खातों में आई राशि चेक कर रही पुलिस

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान शुभम दीक्षित पुत्र शाम लाल निवासी ग्रेवाल कॉलोनी, लुधियाना और विकास महिता पुत्र संजय महिता निवासी न्यू करतार नगर, लुधियाना के रूप में हुई है। कितने खातों में हवाला राशि आई है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस के हाथ कई सबूत और भी लगे हैं, जिसके बाद अब जल्द कई अन्य लोगों पर भी दबिश देगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराएं 318(4), 336(2), 338, 336(3) और 340(2) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!