Tuesday , March 31 2026
Breaking News

लुधियाना में ब्लॉक कांग्रेस प्रधान हत्याकांड में 4 गिरफ्तार: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ट्रैफिक जाम

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के कुमकलां थाने तखरां में माछीवाड़ा ब्लॉक के कांग्रेस प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर दिया।

एफआईआर में पिता, तीन बेटों व एक अन्य व्यक्ति के नाम शामिल किए गए हैं। आरोपितों को हत्या वाले दिन ही हिरासत में ले लिया था, जिनकी अब गिरफ्तारी दिखाई गई है। आरोपी फैक्ट्रियों में लेबर करते हैं।

पुलिस ने खोखरां के जय सिंह, उसके बेटे रवि कुमार, दूसरे बेटे अमरीश व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति सुनील को गिरफ्तार कर दिया है। वहीं जय सिंह के तीसरा बेटा व मुख्य आरोपी अजय कुमार पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एफआईआर परमिंदर तिवारी के भतीजे शनि शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई। शनि शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा अपनी बिल्डिंग के बाहर बैठे थे जहां पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

कांग्रेस पार्टी के रोजा गिल ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर आज कातिलों व साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुधवार को पुलिस कमिश्नर लुधियाना के दफ्तर का घेराव किया जाएगा।

हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग।

हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार

परमिंदर तिवारी के हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने माछीवाड़ा रोड पर धरना देकर चक्का जाम कर दिया है। धरने के दौरान पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिवार व लोगों का कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होता तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

फोर्टिस अस्पताल की मॉर्चरी में है ब्लॉक प्रधान का शव

कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी का शव अब भी फोर्टिस अस्पताल की मॉर्चरी में है। कांग्रेस के हलका इंचार्ज राजा गिल ने कहा कि पुलिस ने भले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्तार नहीं है।

माछीवाड़ा में धरने पर बैठे लोग।

माछीवाड़ा में धरने पर बैठे लोग।

पुलिस ने पहले आरोपी का नाम बताया था विजय

सोमवार को एडीसीपी ने हत्या के मुख्य आरोपी का नाम विजय कुमार बताया था लेकिन जो एफआईआर दर्ज की है उसमें मुख्य आरोपी का नाम अजय कुमार लिखा है। इससे पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं।

कोहाड़ा-माछीवाड़ा रोड पर प्रदर्शन में शामिल महिलाएं।

कोहाड़ा-माछीवाड़ा रोड पर प्रदर्शन में शामिल महिलाएं।

कोहाड़ा-माछीवाड़ा रोड किया बंद

कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण व माछीवाड़ा के स्कूल संचालक कोहाड़ा-माछीवाड़ा रोड पर धरना दिया है। कोहाड़ा-माछीवाड़ा रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दिया है। राजा गिल का कहना है कि पुलिस कल से मुख्य आरोपी को पकड़ने में टाल मटोल कर रही है जिसकी वजह से धरना लगाया गया है।

सड़क के बीच में कारें खड़ी करके ट्रैफिक की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।

सड़क के बीच में कारें खड़ी करके ट्रैफिक की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।

कारें लगाकर की सड़क बंद

प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचों-बीच अपने वाहन खड़े करके ट्रैफिक रोका है। वहीं पुलिस ने कोहाड़ा से माछीवाड़ा की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को गांव के बीच से डायवर्ट कर दिया है।

पुलिए कमिश्नर दफ्तर घेरेंगे

कांग्रेस के हलका इंचार्ज राजा गिल का कहना है कि रोजाना हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि परमिंदर तिवारी की सरेआम हत्या कर दी गई है और पुलिस अभी तक मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि परिवार कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि जब तक कातिल पकड़ नहीं जाते तब तक संस्कार नहीं करवाया जाएगा।

राजा गिल ने कहा कि घटना के तीन चार घंटे पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसकी वजह से कातिल पुलिस से दूर चले गए। राजा गिल ने बताया कि पंचायत की जमीन का कोई विवाद नहीं है। इसमें बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि मारने वालों के साथ साथ साजिश करने वालों पर भी पर्चा दर्ज होना चाहिए। राजा गिल ने कहा कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से कांग्रेस के चौथे ब्लॉक प्रधान की हत्या हो गई है। राजा गिल ने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें विश्वास दिलाया कि अगर आज गिरफ्तारी नहीं हुई तो कल सीपी दफ्तर लुधियाना का घेराव करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Garhshankar में माहौल तनावपूर्ण: हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी:खालिस्तानी आतंकी ने VIDEO जारी किया

होशियारपुर  (PNL) :  होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!