Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में बेटे ने जलाया पूर्व फौजी का घर:धार्मिक ग्रंथ समेत अन्य सामान खाक, ₹15 लाख का नुकसान; कोर्ट गए हुए थे पिता

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में थाना मेहरबान के अंतर्गत गांव सीड़ा में एक बेटे ने अपने ही पूर्व फौजी पिता के घर को आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, जब बुजुर्ग पिता अपने किसी निजी काम से कोर्ट गए हुए थे, तब पीछे से उनके बेटे ने ही घर का ताला तोड़कर पूरा घर जला दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व फौजी बुध राम (65) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 10 जून 2026 को वह अपने घर को ताला लगाकर कोर्ट कॉम्प्लेक्स गए थे। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में उनके बेटे लोकेश कुमार ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग लगा दी।

पवित्र धार्मिक ग्रंथ भी आग की चपेट में आकर नष्ट

आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा बेड, एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे, कीमती कपड़े, पंखे और छत पर लगी पीवीसी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस आगजनी में पूर्व फौजी को करीब 10 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घर के मंदिर में रखी पूजा-पाठ की सामग्री और पवित्र धार्मिक ग्रंथ भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए।

जानकारी देते हुए पीड़ित पूर्व फौजी बुध राम।

जानकारी देते हुए पीड़ित पूर्व फौजी बुध राम।

पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच शुरू

घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। आरोपी बेटे लोकेश कुमार के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 125, 326(G), 324(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर राधे श्याम को सौंपी गई है, जो अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!