Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में बड़ी वारदात, बैंकों में पैसे जमा करवाने वाली कैश वैन से 7 करोड़ रुपए लूटे, पढ़ें

नोनू शर्मा, लुधियाना (PNL) : पंजाब में लूट की बड़ी वारदात हुई है, जिसमें बदमाशों ने लुधियाना में एक कैश वैन से सात करोड़ रुपए लूट लिए हैं। जिस वैन से लुटेरों ने सात करोड़ रुपए लूटे वह वैन फिरोजपुर रोड स्थित गांव पंडोरी के पास मिली है। लुधियाना से फिरोजपुर की ओर जाने के क्रम में गांव पंडोरी के पास लुटेरों ने वैन को हाईवे पर उतारा और उसे छोड़कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे दस लोग कंपनी परिसर में घुसे। इनमें से दो लोग पीछे के रास्ते से कंपनी दफ्तर में घुसे और दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बाकी आरोपी अंदर आए और वहां तैनात दो गार्ड और तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी लूटी और फरार हो गए।

कंपनी दफ्तर में बनी चेस्ट में कैश रखा जाता है। इसके बाहर बक्से में शुक्रवार की कलेक्शन रखी थी जो करीब सात करोड़ रुपये थी। आरोपियों ने करीब दो से ढाई घंटे तक पूरे एरिया को चेक किया और वहां खड़ी वैन आदि की तलाशी ली। इसके बाद वे बक्से में रखे सात करोड़ रुपये लेकर कंपनी की ही वैन लेकर फरार हो गए।

सुबह सात बजे बंधक बनाए कर्मचारी दरवाजा तोड़कर बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सेंसर की तार काट दी और डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!