Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में पराली से लदा ट्रक पलटा:सुबह तक नहीं पहुंची क्रेन; जवादी पुल पर लगा लंबा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना-फिरोजपुर रोड से गिल रोड को जोड़ने वाले अहम मार्ग पर बीती रात (3 मई) बड़ा हादसा हो गया। जवादी पुल के पास पराली से लदा एक भारी-भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के ठीक बीचों-बीच पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। हैरानी की बात तो यह है कि हादसा देर रात हुआ था, लेकिन अगली सुबह तक प्रशासन या संबंधित विभाग के किसी भी अधिकारी ने ट्रक को हटाने की जहमत नहीं उठाई। सड़क पर पलटे इस ट्रक और चारों तरफ बिखरी हुई पराली के कारण मुख्य मार्ग पूरी तरह से ब्लॉक हो गया।

सड़क पर पराली बिखरी हुई।

सड़क पर पराली बिखरी हुई।

जाम में फंसी रही आम जनता, लोगों में भारी रोष

सुबह जब लोग अपने काम के लिए निकले तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जवादी पुल के पास यातायात पूरी तरह से ठप रहा। चार पहिया वाहन चालकों को मजबूरन लंबे और दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा। वहीं बाइक सवार घंटों तक जाम में रेंगने को मजबूर हुए।

ट्रक के कारण रोड पर बंद।

ट्रक के कारण रोड पर बंद।

तुरंत सड़क को खाली करवाया जाए- लोग बोले

इतने बड़े हादसे के बाद भी हाईवे से मलबा हटाने के लिए तुरंत राहत कार्य शुरू न होने से लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर क्रेन बुलाकर रास्ता साफ करने में इतनी देरी क्यों की जा रही है? लोगों की मांग है कि तुरंत सड़क को खाली करवाया जाए, ताकि यातायात सुचारू हो सके और उन्हें इस परेशानी से निजात मिले।

मामले की जानकारी देते ट्राफिक जॉन इंचार्ज हरप्रीत सिंह।

मामले की जानकारी देते ट्राफिक जॉन इंचार्ज हरप्रीत सिंह।

जाम देख रास्ता क्लीयर करवाया- ट्राफिक जॉन इंचार्ज

ट्राफिक जॉन इंचार्ज हरप्रीत सिंह ने कहा कि हम ट्रैफिक का राउंड काटते हुए आ रहे थे। इस दौरान देखा कि पराली वाली ट्राली पलटी हुई है। जाम देख हमने रास्ता क्लीयर करवाया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!