Tuesday , September 29 2026
Breaking News

लुधियाना में कारोबारी से ₹3 करोड़ ठगी: ₹21 करोड़ की जमीन का झांसा, 3 साल बाद FIR दर्ज

लुधियाना  , (PNL) ; लुधियाना के सबसे पॉश इलाके सराभा नगर में करोड़ों रुपए की ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब तीन साल से जांच के अटके इस हाई-प्रोफाइल विवाद में आखिरकार पुलिस ने आज दिल्ली के एक नामी बिल्डर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उसने 21 करोड़ की डील दिखाकर लुधियाना के कारोबारी से 3 करोड़ रुपये बयाने के नाम पर हड़प लिए और बाद में सौदे से मुकर गया।

21 करोड़ की जमीन का सपना दिखाकर किया खेल

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला साल 2021 में शुरू हुआ था। शिकायतकर्ता मनजोत सिंह मान जो मैसर्स फाइनवे इंक्लेव प्राइवेट लिमिटेड (जवद्दी पुल, लुधियाना) से जुड़े हैं, ने आरोप लगाया कि उनकी मुलाकात दिल्ली के मालवीय नगर निवासी पुनीत बेरीवाला से हुई थी।

पुनीत खुद को मेसर्स विप्पल लिमिटेड का संचालक बताता था और उसने भनोहड़ व दाखा गांव की करीब 10.83 एकड़ जमीन का बड़ा प्रोजेक्ट विप्पल वर्ल्ड दिखाया। इसमें 7.47 एकड़ जमीन ग्रुप हाउसिंग के लिए और 3.36 एकड़ कमर्शियल इस्तेमाल के लिए अप्रूव्ड बताई गई थी। दोनों पक्षों के बीच यह पूरी डील 21 करोड़ रुपये में फाइनल हुई।

3 करोड़ रुपये का एडवांस लिया और गायब होने लगा

मनजोत सिंह ने पुनीत की बातों पर भरोसा करते हुए 30 जून 2021 को 3 करोड़ रुपये एडवांस के तौर पर ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जैसे ही जमीन की रजिस्ट्री का समय आया, पुनीत बेरीवाला बहाने बनाने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने कई बार रजिस्ट्री कराने या फिर पैसे ब्याज सहित वापस करने की मांग की, लेकिन आरोपी ने न तो जमीन दी और न ही पैसे लौटाए। वह खुद को बड़ी कंपनी का मालिक बताकर रसूख झाड़ता रहा और लगातार टालता रहा।

तीन साल तक चली जांच

मामला आर्थिक रूप से गंभीर होने के कारण इसे लुधियाना पुलिस की EOW (आर्थिक अपराध शाखा) को सौंपा गया। बैंक ट्रांजेक्शन और एग्रीमेंट की गहराई से जांच के बाद पुलिस को शिकायत सही मिली। आज पुलिस ने आरोपी पुनीत बेरीवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में चल रही तैयारी

पुलिस अब आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली में छापेमारी की तैयारी कर रही है। साथ ही यह भी जांच चल रही है कि क्या पुनीत बेरीवाला ने इसी जमीन के नाम पर किसी अन्य पार्टी से भी रकम वसूली है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!