Wednesday , November 11 2026
Breaking News

लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर बाइक का टायर फटा, पुल से नीचे गिरकर दो लड़कियों की मौत, एक थी ताइक्वांडो की नेशनल खिलाड़ी

खन्ना, (PNL) : पंजाब के खन्ना से बड़ी खबर आ रही है। लुधियाना चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक पर सवार 2 लड़कियों की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि बाइक का टायर फटने के कारण बाइक बेकाबू हो गई, और बाइक पर सवार दोनों लड़कियां पुल से नीचे गिर गई। जिसके कारण एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। बाइक चला रहे लड़के को गंभीर हालत में लुधियाना के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

राहगीर जस्सा सिंह ने बताया कि बाइक पर दो लड़कियां और एक नौजवान सवार था और लुधियाना की तरफ जा रहे थे। जब बाइक समराला बाइपास पर दयालपुरा गांव के पास बने पुल पर चढ़ा तो उसकी बाइक का टायर फट गया और बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण बाइक पर सवार दो लड़कियां पुल से नीचे सड़क पर जा गिरी। जिसमें एक लड़की की मौके पर मौत हो गई और दो घायलों को सरकारी अस्पताल में भेजा गया।

नैना देवी से लौट रहे थे

बाइक पर सवार दो लड़कियां और नौजवान किसी नैना देवी से माथा टेक कर वापस आ रहे थे। जब बाइक से दो लड़कियां पुल से नीचे गिरी तो उनके पास माता रानी से मिलने वाला प्रसाद के लिफाफे थे। जो शव के पास बिखरे पड़े थे। लड़कियां करीब 25 फीट ऊंचाई से नीचे सड़क पर जा गिरी।

2 लड़कियों की हुई मौत

खान्ना के समराला बाइपास पर गांव दयालपुरा के पास बने पुल पर ये हादसा हुआ है। मृतक लड़कियों की पहचान सपना (26) और शकुंतला (28) निवासी ढंडारी जिला लुधियाना के तौर पर हुई। वहीं बाइक चला रहे युवक की पहचान अंकित (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर किसी धार्मिक स्थान से वापस लौट रहे थे। मृतक लड़कियों में से एक लड़की ताइक्वांडो की नेशनल खिलाड़ी बताई जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!