Tuesday , February 17 2026
Breaking News

लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगे ट्रक आपरेटरों के धरने को पंजाब पुलिस ने उठवाया, जानें अब क्या है ट्रैफिक की स्थिति

लुधियाना, (PNL) : पंजाब में अनाज पॉलिसी की मांग को लेकर फिल्लौर में बने लाडोवाल टोल प्लाजा पर बैठे ट्रक आपरेटरों को पंजाब पुलिस ने उठा दिया है। यह प्रदर्शन दोपहर बाद 4 बजे तक चलना था। धरने का पता चलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवा दिया और ट्रक ऑपरेटरों को एक किनारे कर दिया।

फिलहाल उनकी प्रशासनिक अधिकारियों से मीटिंग कराई जा रही है। वहां ट्रैफिक की स्थिति सामान्य हो रही है। ट्रक ऑपरेटरों ने चेतावनी दी कि अगर मीटिंग सिरे न चढ़ी तो उनकी पूरी तैयारी है, वह फिर से हाईवे जाम कर देंगे।

किसी तरह से हालात बिगड़ने की सूरत को देखते हुए वाटर कैनन और एंटी रॉयट व्हीकल्स भी खड़े किए गए हैं। केंद्र सरकार पर अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए ट्रक यूनियन और पांच मजदूर यूनियनों ने मिलकर बुधवार को ये फैसला लिया था।

ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर यूनियन पंजाब के अध्यक्ष हैप्पी संधू ने कहा है कि सरकार केवल बैठकें कर समय बर्बाद कर रही है, लेकिन अब वे अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे और धरना देंगे। पिछले दो माह में सरकार के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

महाशिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में टेका माथा

धूरी, (PNL) : महाशिवरात्रि के पवित्र मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!