Tuesday , February 17 2026
Breaking News

लग्जरी कारों का शहर कहे जाने वाले चंडीगढ़ में 21 लाख रुपए में बिका 0001 नंबर, बाकी फैंसों नंबरों पर भी लोगों ने खूब लुटाए पैसे, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : लग्जरी कारों का शहर कहे जाने वाले चंडीगढ़ में फैंसी नंबर खरीदने का खासा क्रेज है। रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथारिटी (आरएलए) चंडीगढ़ की तरफ से करवाई गई वाहनों के सीएच-01-सीक्यू सीरीज के फैंसी नंबरों की ई-आक्शन में 0001 नंबर 21 लाख 22 हजार में बिका है। वहीं 0009 नंबर 11 लाख 10 हजार रुपये में बिका है।

ई-आक्शन में फैंसी नंबर 0001 से 9999 सहित पुरानी सीरीज के बचे नबरों भी शामिल किए गए थे। यह आक्शन में 24 से 26 मई तक 462 फैंसी नंबरों के लिए बोलीदाताओं ने बोली लगाई। इस ई-आक्शन से आरएलए विभाग ने कुल 2,57,68000 रुपये का राजस्व जुटाया है।

इन नंबर की लगी सबसे ज्यादा बोली

सीरीज नंबर आक्शन रेट

सीएच-01-सीक्यू-0001 – 21,22,000

सीएच-01-सीक्यू-0009 – 11,10,000

सीएच-01-सीक्यू-0008 – 9,01,000

सीएच-01-सीक्यू-0007 – 8,56,000

सीएच-01-सीक्यू-9999 – 8,33,000

सीएच-01-सीक्यू-0002 – 7,52,000

सीएच-01-सीक्यू-0005 – 7,19,000

सीएच-01-सीक्यू-0003 – 7,03,000

सीएच-01-सीक्यू-0004 – 6,00,000

सीएच-01-सीक्यू-0006 – 4,67,000

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!