Wednesday , February 4 2026
Breaking News

राजा वड़िंग की पत्नी ने विवादित बयान देने के बाद मांगी माफी, सिख संगत में था रोष, पढ़ें क्या था वो बयान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी अमृता वड़िंग ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि जाने-अनजाने में दिए गए बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई है तो मैं उसके लिए माफी मांगती हूं।

उन्होंने कहा कि मेरी इस तरह की कोई इच्छा नहीं थी। हालांकि इससे पहले इस बयान की निंदा हो रही थी। एसजीपीसी ने भी उनके बयान की निंदा की थी। साथ ही कहा था कि इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वहीं, इस बयान को लेकर निर्वाचन आयोग में भी शिकायत हुई थी। शिरोमणि अकाली दल द्वारा इस मामले में शिकायत गई है और कहा गया है कि उक्त मामले में वडिंग के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

गुरु नानक देव जी के हाथ को बताया था कांग्रेस का पंजा

जानकारी के अनुसार, पंजाब कांग्रेस प्रधान और लुधियाना से उम्मीदवार बनाए गए अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग की पत्नी अमृता वार्डिंग ने एक सभा के दौरान विवादित बयान दिया था। अमृता वार्डिंग के कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को लेकर बयान दिया था कि “मैं गुरुओं के पंजे के लिए वोट मांगने आई हूं, गुरु नानक देव जी का भी पंजा था और कांग्रेस ने भी पंजा चुना”, अमृता वार्डिंग के इस बयान को लेकर सिखों में काफी रोष पाया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के CP स्वपन शर्मा को समन करने पर हाईकोर्ट की रोक, ट्रायल कोर्ट ने NDPS केस में बुलाया था, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब पुलिस के अधिकारियों के हित में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!