Monday , April 20 2026
Breaking News

दुखद खबर : पंजाब के IPS कपल को गहरा सदमा, चार साल की बेटी की मौत, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के आईपीएस कपल की चार साल की बेटी की मौत हो गई है। फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी रवजोत ग्रेवाल और जगराओं के एसएसपी नवनीत बैंस की चार वर्षीय बेटी नायरा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार, बच्ची के गले में खाना फंसने के कारण उसकी जान गई है।

जानकारी के अनुसार खाना खाते समय बच्ची के गले में खाना फंस गया था। जिस कारण उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। पता चलते ही बच्ची को तुरंत मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का अंतिम संस्कार मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के श्मशान घाट में किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर:सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद की लगाई गुहार; जालंधर के अस्पताल में चल रहा इलाज

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की मशहूर सूफी गायक जोड़ी नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद गुलशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!