Sunday , July 26 2026
Breaking News

मूसेवाला कत्ल केस के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई का जेल से नया वीडियो आया सामने, पाकिस्तान के डॉन को दी ईद की बधाई, एजेंसियां अलर्ट

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी गायक सिद्धृ मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी को ईद की बधाई देता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं, क्योंकि लॉरेंस इस समय गुजरात की सबसे सुरक्षित साबरमती जेल में बंद है। 17 जून को ईद थी। इस वजह से माना जा रहा है कि ये 17 जून का ही वीडियो है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। 17 सेकंड का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।

लॉरेंस को पिछले साल बठिंडा जेल से साबरमती जेल में शिफ्ट किया गया था। इस वीडियो कॉल में लॉरेंस भट्टी को ईद मुबारक कह रहा है। जवाब में भट्टी कह रहा है कि आज नहीं है। दुबई वगैरह में आज हो गई है। पाकिस्तान में कल होगी। इस पर लॉरेंस ने पूछा कि पाकिस्तान में आज नहीं है। इस पर भट्टी ने जवाब दिया कि नहीं। दूसरे देशों में आज हो गई है, लेकिन पाकिस्तान में कल होगी। इस पर लॉरेंस ने कहा कि कल फोन करके बधाई दूंगा। सूत्रों के अनुसार वीडियो कॉल सिग्नल ऐप से किया गया है। इससे कॉलिंग ट्रेस करना आसान नहीं होता।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!