Thursday , November 12 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री द्वारा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुरुषों की भारतीय हॉकी टीम द्वारा 9 वर्षों के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए टीम को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समूचे देश के लिए ख़ास कर पंजाब के लिए ऐतिहासिक पल हैं क्योंकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने हांगज़ू के एशियाई खेलों के अलग- अलग मुकाबलों में अब तक 7 स्वर्ण पदक जीते हैं और इस पदक के साथ राज्य के खिलाड़ियों ने साल 1951 में नयी दिल्ली और साल 1962 में जकार्ता के एशियाई खेलों में सात- सात स्वर्ण पदक जीतने की भारत की कारगुज़ारी की समानता कर ली है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह जीत देश के लिए गौरवमयी पल हैं क्योंकि पुरुषों की हॉकी टीम ने इतिहास सृजन कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई खेलों के 72 सालों के इतिहास में राज्य के खिलाड़ियों का सबसे शानदार खेल प्रदर्शन रहा है क्योंकि अब तक पंजाब के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल मुकाबलों में स्वर्ण, चाँदी और कांस्य पदक मिला कर कुल 18 पदक जीते हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि हॉकी टीम की यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल की पुरातन शान बहाल करने के लिए रास्ता साफ करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समूह देश निवासियों को जापान के खि़लाफ़ शानदार जीत हासिल करने पर भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है क्योंकि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर भारतीय टीम ने 9 वर्षों के इंतजार को मिटा दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस शानदार जीत को खेल इतिहास के पन्नों पर सुनहरी अक्षरों में लिखा जायेगा। उन्होंने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया है कि देश में राष्ट्रीय खेल ने अपनी पुरातन शान की तरफ कदम बढ़ाने शुरू कर दिये हैं। भारतीय टीम के प्रदर्शन से अति प्रसन्न भगवंत सिंह मान ने कहा कि टीम ने भारतीय हॉकी खेल के इतिहास की शानदार विरासत को कायम रखा। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को सरकार की नीति के मुताबिक नकद इनाम दिए जाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!