Wednesday , February 18 2026
Breaking News

माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर, श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये सेवा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर आई है। उन्हें अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल हिमकोटी मार्ग पर जलभराव के कारण श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा यहां बैटरी कार सेवा बंद कर दी गई थी। इसके बाद श्राइन बोर्ड प्रशासन ने उक्त सड़क की मुरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया था। अब मुरम्मत कार्य पूरा होने और विशेषज्ञों की सहमति के बाद गुरुवार की शाम उक्त मार्ग पर बैटरी कार सेवा बहाल कर दी गई। इस सेवा के शुरू होने से माता वैष्णो के दर्शन करने जा रहे दिव्यांग बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। उक्त सेवा का लाभ उठाते हुए श्रद्धालु वैष्णो देवी भवन की ओर बढ़ते दिखाई दिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!