Monday , April 20 2026
Breaking News

पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद हराया, पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने दी बधाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक ने पेरिस ओलंपिक्स में पूल ‘बी’ के अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

मंत्री ने कहा कि 52 साल बाद भारत ने ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम को ओलंपिक खेलों में हराया है। इससे पहले भारत ने 1972 म्यूनिख ओलंपिक्स के दौरान ऑस्ट्रेलिया को हराया था। भारतीय टीम को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हुए मंत्री ने विश्वास जताया कि भारतीय टीम इस बार भी पदक जरूर जीतेगी।

उल्लेखनीय है कि आज के मैच में अभिषेक ने 12वें मिनट में गोल किया जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें और 32वें मिनट में गोल किए। ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉम क्रेग ने 25वें मिनट में और ब्लेक गॉवर्स ने 55वें मिनट में गोल किया। गौरतलब है कि इस समय भारत अपने पूल बी में दूसरे स्थान पर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता-चादरा और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा

अमृतस​र , (PNL) : पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!