Sunday , October 11 2026
Breaking News

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय उत्साह के साथ मनाया गया

तलवाड़ा, (PNL) : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी), द्वारा मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में टाउनशिप स्थित नर्सरी ग्राउंड में 77वाँ गणतंत्र दिवस पूर्ण राष्ट्रीय भावना, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उप मुख्य अभियंता श्री वी. के. मीना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा तिरंगे को सलामी दी।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात उप मुख्य अभियंता श्री वी. के. मीना ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है, क्योंकि इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ, जिसने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया।

अपने संबोधन में श्री मीना ने कहा कि बीबीएमबी केवल एक संस्था नहीं है, बल्कि आधुनिक भारत का वह पवित्र केंद्र है, जिसका सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत की समृद्धि, हरित क्रांति और ऊर्जा सुरक्षा में बीबीएमबी का योगदान अद्वितीय है। बीबीएमबी की परियोजनाएँ न केवल विद्युत उत्पादन कर रही हैं, बल्कि लाखों घरों और खेतों तक खुशहाली पहुँचा रही हैं।

उन्होंने बीबीएमबी के इंजीनियरों एवं कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस उन सभी कर्मियों को नमन करने का अवसर है, जो कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र निर्माण के इस यज्ञ में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
विद्यार्थियों को संदेश देते हुए श्री मीना ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर दिखाई देने वाली मुस्कान और उत्साह ही देश का वास्तविक भविष्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, देशभक्ति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि यही मूल्य भारत को “विश्व गुरु” बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर उन्होंने मीडिया कर्मियों का भी विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया समाज तक सही जानकारी पहुँचाने तथा बीबीएमबी की उपलब्धियों को जन-जन तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

समारोह के दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। इसके अतिरिक्त भव्य परेड का आयोजन भी किया गया, जिसमें फायर ब्रिगेड तथा विभिन्न स्कूलों की एनसीसी और एनएसएस टुकड़ियों ने भाग लेकर अनुशासन एवं देशभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बीबीएमबी द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़े के विजेता कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख रूप से अधीक्षण अभियंता श्रीमती मनवीन चौधरी एवं श्री अजीत कुमार, कार्यकारी अभियंता श्री विनय कुमार, श्री गौरव लांबा एवं श्री पुनीत महाजन, एसडीओ श्री धीरज कुमार, श्री गोपाल सिंह, श्री जंगीर सिंह गिल, श्री राजेश शर्मा, जूनियर इंजीनियर श्री गुलशन कुमार, श्री जतिन शर्मा, श्री बलजीत सिंह, श्री हरप्रीत सिंह, श्री ओमप्रकाश सिंह, मुख्य अभियंता कार्यालय के अधीक्षक तिलक राज शर्मा, बीबीएमबी स्कूल के प्रिंसिपल श्री रोहित सलारिया एवं श्रीमती गीतांजलि शर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, गणतंत्र दिवस के अवसर पर अधीक्षण अभियंता श्रीमती मनवीन चौधरी द्वारा पौंग डैम पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जबकि मुख्य अभियंता कार्यालय में भी तिरंगा फहराया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!