Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बीबी जगीर कौर को छूने संबंधी वायरल हो रही वीडियो को लेकर चरणजीत चन्नी का आया बड़ा बयान, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को चन्नी ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उस दिन चरणजीत सिंह चन्नी और शिअद की वरिष्ठ नेत्री बीबी जगीर कौर की मुलाकात का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था।

वीडियों में चन्नी पहले बीबी जगीर कौर को झुक कर प्रणाम करते हैं और फिर जाते जाते उनकी ठोड़ी को हाथ लगाकर मजाक करते हैं। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। मगर अब चन्नी का उक्त वीडियो को लेकर बयान सामने आया है।

चन्नी बोले- बीबी जगीर कौर मेरी बहन-मां जैसी

चन्नी ने शनिवार को एक वीडियो में सफाई देते हुए कहा कि वह बीबी को अपनी बड़ी बहन की तरह मानते थे और उनका यह भाव स्नेह और सम्मान के कारण था। चन्नी ने कहा कि, आपने देखा ही होगा पहले मैंने उन्हें अपनी बड़ी बहन की तरह झुक कर प्रणाम किया और फिर उनके साथ मजाक किया।

बकायदा मैंने उनका हाथ अपने माथे से लगाया और आशीर्वाद लिया। चन्नी ने शनिवार को अपना बयान देते हुए कहा कि वर्षों से मैं बीबी जागीर कौर को अपनी बड़ी बहन, अपनी मां की तरह मानता रहा हूं और इसीलिए मैं उनके सामने इतने सम्मान से झुकता हूं। मैंने उसकी ठोड़ी को छुआ जैसे हम अपनी बहन या मां के साथ करते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!