Sunday , July 12 2026
Breaking News

बीजेपी में शामिल हुई मलूका की IAS बहू के इस्तीफे पर छिड़ा विवाद, केंद्रीय मंत्री ने कहा-इस्तीफा मंजूर हो चुका, पंजाब के CM भगवंत मान ने किया इनकार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में अकाली दल की सरकार में मंत्री रहे सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत मलूका और पूर्व IAS बहू परमपाल कौर भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जॉइनिंग के वक्त कहा कि परमपाल कौर का इस्तीफा बुधवार को मंजूर हो गया था, लेकिन इस पर पंजाब CM भगवंत मान ने दावा किया कि इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ।

उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया X पर पोस्ट डाली है। जिसमें लिखा- परमपाल कौर, IAS अधिकारी के तौर पर इस्तीफा पंजाब सरकार की तरफ से मंजूर नहीं किया गया। बीबी (महिला), जितनी जल्दी IAS बनने की थी, छोड़ने के लिए कुछ तरीके हैं। कृपया करके इस्तीफा देने के तरीके को समझो, अन्यथा सारी उम्र की कमाई खतरे में पड़ सकती है।

दरअसल, IAS अधिकारी परमपाल कौर ने कुछ ही दिन पहले इस्तीफा दिया था। वह लोकसभा चुनावों में बठिंडा से भाजपा की उम्मीदवार हो सकती हैं। यहां उनका मुकाबला अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की 3 बार की सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल से होगा। 2015 में ही उन्हें PCS से IAS कैडर पर प्रमोट किया गया था। पंजाब के कई महत्वपूर्ण पदों पर वह काम कर चुकी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!