Tuesday , September 29 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लाडोवाल और करनाल टोल प्लाजा हुआ महंगा, NHAI ने इतने पैसे बढ़ाए, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : देश की राजधानी दिल्ली जाने वाले लोगों को झटका लगा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लाडोवाल (लुधियाना) और करनाल टोल पर सभी गाड़ियों के लिए रेट बढ़ा दिए हैं। कारों के लिए लाडोवाल टोल की दरें 15 रुपए और करनाल टोल की दरें 10 रुपए बढ़ाई गई हैं। टोल की नई दरें 1 सितंबर, 2023 से लागू होंगी। इस हाईवे पर लाडोवाल व करनाल टोल पहले ही सबसे महंगे हैं और अब यहां दरें और बढ़ने जा रही हैं। इस फैसले से लोगों में काफी निराशा देखने को मिल रही है।

NHAI की ओर से तय की गई नई दरों के मुताबिक लाडोवाल टोल पर अब कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप के 165 रुपए वसूले जाएंगे। 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 245 रुपए देने होंगे। इनका मंथली पास 4930 रुपए में बनेगा। इसी तरह हल्के कॉमर्शियल व्हीकल के लिए इस टोल पर सिंगल ट्रिप 285 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप 430 रुपए का रहेगा। इस कैटेगरी के व्हीकल के लिए मंथली पास की फीस 8625 रुपए होगी।

लाडोवाल टोल पर ट्रकों-बसों को सिंगल ट्रिप के लिए 575 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 860 रुपए चुकाने होंगे। इनके मंथली पास की फीस 17245 रुपए होगी। इसी तरह डबल एक्सेल ट्रक से सिंगल ट्रिप के 925 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 1385 रुपए लिए जाएंगे। इस कैटेगरी के व्हीकल के लिए मंथली पास 27720 रुपए में बनेगा।

करनाल के बसताड़ा में बने टोल पर कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप की नई दरें 155 रुपए होगी। इन वाहनों को 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 235 रुपए देने होंगे जबकि मंथली पास 4710 रुपए में बनवाया जा सकेगा। हल्के कॉमर्शियल व्हीकल को बसताड़ा टोल क्रॉस करने पर सिंगल ट्रिप के लिए 275 रुपए देने होंगे। एक दिन के अंदर मल्टीपल ट्रिप के लिए 475 रुपए और मंथली पास के लिए 8240 रुपए देने होंगे।

यहां ट्रकों-बसों के लिए सिंगल ट्रिप की नई दरें 550 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 825 रुपए तय की गई है। इन व्हीकल का मंथली पास 16,485 रुपए में बनवाया जा सकेगा। डबल एक्सले ट्रकों के लिए सिंगल ट्रिप 885 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 1325 रुपए और मासिक पास 26490 रुपये में बनेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!