Saturday , May 30 2026
Breaking News

बड़ी खबर : मौत की खबरों के बीच अचानक प्रकट हुई एक्ट्रेस पूनम पांडे, बोली-मै जिंदा हूं…

मुंबई, (PNL) : एक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा है. जी सही सुना आपने, 2 फरवरी को पूनम पांडे की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया और सभी को उनके निधन की जानकारी दी थी.

पूनम पांडे ने अब खुद सामने आकर खुद अपने जिंदा होने का सबूत दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह जिंदा हैं. पूनम ने कहा कि उसने कैंसर अवेयरनेस के कारण मौत की झूठी खबर फैलाई थी.

बीते दिन से पूनम पांडे की मौत की खबर पर सभी को हैरत हो रही थी. काफी लोगों को उनकी मौत की ये खबर झूठी लग रही थी. लेकिन जिस तरह से स्टार्स के रिएक्शन आ रहे थे, तो लोगों ने धीरे-धीरे यकीन करना शुरू कर दिया था. लेकिन पूनम ने अपनी मौत की झूठी खबर खुद फैलाई थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब निकाय चुनावों में AAP का दबदबा, अब तक 800 से ज्यादा सीटें जीती, कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!