Sunday , April 12 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में आप विधायक के पीए का गोलियां मारकर कत्ल, फैली सनसनी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के तरनतारन से आ रही है आम आदमी पार्टी के करीबी नेता और खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के पीए एवं नजदीकी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को हमलावर ने श्री गोइंदवाल साहिब के पास रेलवे फाटक बंद होने पर गाड़ी का पीछा करते हुए अंजाम दिया। इस हमले में गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी निवासी चोहला साहिब जो आज सुबह अपनी कार से श्री गोइंदवाल साहिब तारीख पर जा रहा था। जब गुरप्रीत सिंह की कार फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंची तो फाटक बंद था। इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार हमलावर पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे। उन्होंने गुरप्रीत सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक गुरप्रीत सिंह विधानसभा हलका खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का बेहद करीबी बताया जाता है। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने चर्चित Gym के मालिक एवं कांग्रेसी नेता को करवाया आम आदमी पार्टी में शामिल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : शहर में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस से संबद्ध नेता और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!