Sunday , July 26 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में आतंकी मॉडल मॉड्यूल का पर्दाफाश, काउंटर इंटेलीजेंस ने तीन आरोपियों को हथियारों के साथ पकड़ा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के बठिंडा से आ रही है। पाकिस्तान से चल रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पंजाब पुलिस ने पर्दाफाश कर तीन लोगों को काबू किया है। आरोपियों से 8 वेपन, 9 मैगजीन और 30 कारतूस बरामद हुए हैं।

काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा की टीम ने इस ऑपरेशन में सफलता हासिल की है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी संगरूर जेल में बंद आरोपियों के संपर्क में थे। उन लोगों पर यूएपीए के तहत केस दर्ज है। यानी कि पहले पकड़े गए आरोपी भी आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।

इन तीन लोगों पर बठिंडा थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस अब इन लोगों के बारे में गंभीरता से जांच कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य लोगों को काबू किया जा सके। याद रहे कि पंजाब पुलिस पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले आतंकी मॉड्यूल पर कड़ी नजर रख रही है। दिवाली से लेकर अब तक 8 से ज्यादा ऐसे आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया जा चुका है। इन लोगों के निशाने पर जाकर राज्य के नामी हस्तियां कारोबारी और पुलिस के अधिकारी रहते थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!