Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बड़ी खबर : नेपाल में भूकंप से मची तबाही, अब तक 128 लोगों की मौत, पढ़ें

काठमांडू, (PNL) : नेपाल में शुक्रवार को जजरकोट के पश्चिमी क्षेत्र में आए जोरदार भूकंप से कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इससे सैकड़ों घर ढह गए।

राहत और बचाव में लगी एजेंसियों ने बताया कि भूकंप से अब तक 128 लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एजेंसियों को डर है कि मौत का आंकड़ा अभी काफी ज्यादा बढ़ सकता है।

रात के कारण बचाव कार्य सिर्फ कुछ इलाकों में ही संभव हो पाया है। इस भूकंप को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी महसूस किया गया। राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों और कस्बों में लोग अपने घरों से निकल आए।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.4 थी, लेकिन जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बाद में तीव्रता को घटाकर 5.7 कर दिया और अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 5.6 आंकी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि जजरकोट में भूकंप के केंद्र के पास के क्षेत्र में संपर्क स्थापित करना संभव नहीं था।

जजरकोट 190,000 की आबादी वाला नेपाल का एक पहाड़ी जिला है, जहां सुदूर पहाड़ियों में बिखरे हुए गांव बसे हुए हैं। जजरकोट के स्थानीय अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि उनके जिले में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!