Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर में करमा फैशन के मालिक को धमकी देने वाला आरोपी पुलिस ने पकड़ा : सूत्र

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। करमा फैशन के मालिक को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जल्द आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी। हालांकि अभी तक इसकी कोई अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किया गया आरोपी किसी गैंग से नहीं जुड़ा है, बल्कि सिर्फ डरा धमका कर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा था। सूत्रों से मुताबिक मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा है। इसे लेकर जल्द सिटी पुलिस खुलासा कर सकती है। थाना-4 की पुलिस ने इसे लेकर कमरा फैशन के मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था। तब से आरोपी की तलाश जारी थी। बता दें कि करमा फैशन के मालिक को गोली के साथ धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसमें फिरौती की मांग की गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!