Wednesday , February 18 2026
Breaking News

बड़ी खबर : एक लाख रुपए की रिश्वत लेता माइनिंग विभाग का एसडीओ गिरफ्तार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज जि़ला गुरदासपुर के बटाला में तैनात माइनिंग (खनन) विभाग के एस.डी.ओ. काबल सिंह को 1 लाख रुपए रिश्वत लेने और नकली एन.ओ.सी. जारी करने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया गया है।

 इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गुरदीप सिंह निवासी गाँव शकाला ने 08- 06- 2023 को एंटी करप्शन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके दोस्त जसवंत सिंह निवासी गाँव माड़ी बुचीयां ने अपनी चार कनाल ज़मीन में से मिट्टी उठवाने की मंज़ूरी लेने के लिए एस.डी.ओ. काबल सिंह से संपर्क किया था और मुलजि़म एस.डी.ओ. ने जसवंत सिंह से 1 लाख रुपए रिश्वत लेकर मिट्टी उठाने सम्बन्धी खनन विभाग की नकली एन.ओ.सी. जारी कर दी।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में तारीख़ 14- 08- 2023 को आई.पी.सी. की धारा 420, 465, 467, 468, 471 और भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत एफ.आई.आर. नम्बर 28 दर्ज करके एस.डी.ओ. काबल सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!