Wednesday , November 11 2026
Breaking News

बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 चीजें, ब्रेन बनेगा शार्प और स्ट्रांग, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज़ डेस्क,(PNL): बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य हमारी अगली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य की कुंजी है. लेकिन वर्तमान में बच्चों में मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है, जो एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. इसके कई कारक हो सकते हैं जैसे – पढ़ाई का दबाव, माता-पिता की ज्यादा उम्मीदें, माता-पिता का अलग होना,भागदौड़ भरी जिंदगी और सोशल मीडिया के कारण बच्चे घबराहट, नकारात्मकता और अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में बच्चों को कुछ ऐसी चीजें बचपन से ही सिखाई जाए जिससे कि उनका मेंटल हेल्थ स्ट्रांग हो सके क्योंकि बचपन एक ऐसा समय होता है जब बच्चों के दिमाग का तेजी से विकास होता है. इस उम्र में उन्हें कुछ चीजें सिखाई जाएं तो वह जल्द सीख लेते हैं.आइए हम जानते हैं कि बच्चों को अपने मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए कौन सी 5 चीजें सिखाई जा सकती हैं..

म्यूजिक सिखाएं
म्यूजिक सीखना बच्चों के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है. यह उनके दिमाग के विकास में मदद करता है और उन्हें कई तरह की अच्छी आदतें डालता है.जब बच्चे कोई संगीत वाद्ययंत्र बजाते हैं तो उनका ध्यान पूरी तरह से उसी पर केंद्रित हो जाता है. वे लंबे समय तक एक ही चीज पर फोकस कर सकते हैं. इससे उनकी मेमोरी मजबूत होती है और दिमाग तेज होता है.

डांस सिखाएं
जब बच्चे डांस करते हैं तो उन्हें मूवमेंट्स को समझना पड़ता है और संगीत की धुन के साथ अपने शरीर के अंगो को को-ऑर्डिनेट करना पड़ता है. ये उनके दिमाग और शरीर दोनो को ही एक्टिव रखता है. इससे उनका दिमाग तेज बनता है.

स्पोर्ट्स सिखाएं 
बच्चों को स्पोर्ट्स सिखाना बेहद जरूरी होता है क्योंकि यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास दोनों के लिए फायदेमंद ह.। स्पोर्ट्स से बच्चों का दिमाग तेज होता है.स्पोर्ट्स करते समय बच्चों को खेल के नियमों, रणनीति बनाने और प्रतिद्वंदी की चालों को समझने की जरूरत पड़ती है. ये सब उनके दिमाग को एक्टिव रखता है. वे तेजी से फैसले लेना सीखते हैं.साथ ही शारीरिक व्यायाम उनके दिमाग में रक्त संचार बढ़ाता है जिससे उनकी एकाग्रता, समस्या हल करने की क्षमता और मेमोरी पावर में सुधार होता है.

ड्राइंग सिखाएं
बच्चों के लिए आर्ट एक्टिविटीज जैसे ड्रॉइंग और कलरिंग करना बहुत ही जरूरी है. ये न सिर्फ मस्ती का काम है बल्कि बच्चों के दिमाग के विकास में भी मदद करता है.जब बच्चे कोई चित्र बनाते या रंग भरते हैं तो उनका पूरा ध्यान उसी काम पर लगा रहता है. वे एकाग्र होकर लंबे समय तक उस काम में खुद को डुबोए रहते हैं. इससे उनकी फोकस करने की क्षमता बढ़ती है.
गार्डनिंग सिखाएं
गार्डनिंग से बच्चे रोजाना की देखभाल, धीरज और परिश्रम सीखते हैं जो आगे चलकर उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!