Tuesday , March 10 2026
Breaking News

बंबीहा गैंग के गैंगस्टर दीपक मान का सोनीपत में कत्ल, गोल्डी बराड़ ने ली हत्या की जिम्मेदारी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के गैंगस्टर का सोनीपत के गांव हरसाना के खेत में शव मिला है। गैंगस्टर के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। मृतक गैंगस्टर दीपक मान निवासी पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था। गैंगस्टर पर पंजाब में हत्या, हत्या प्रयास और अन्य संगीन मुकदमे दर्ज हैं। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद सोनीपत सदर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची। सोनीपत पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। बताया जा रहा है कि दीपक बंबीहा गैंग से संबंध रखता था और उसके कत्ल की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर ली है। उसने कहा कि बंबीहा गैंग के एक और गैंगस्टर का उसने कत्ल करवा दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नितिन कोहली ने महिला दिवस समारोह का आयोजन किया, जालंधर में सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया

जालंधर, (PNL) : इंटरनेशनल महिला दिवस के मौके पर, आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर सेंट्रल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!