Tuesday , September 8 2026
Breaking News

फगवाड़ा में पब्लिसिटी के लिए युवक की हत्या करने वाले आरोपी निहंग के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, मंगूमठ के खून में मिला ड्रग्स, पढ़ें

फगवाड़ा, (PNL) : बेअदबी के आरोप में युवक की हत्या करने के आरोपी निहंग के खून में ड्रग्स मिली है। कपूरथला पुलिस ने आरोपी निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ का फगवाड़ा सिविल अस्पताल की लैब में डोप टेस्ट करवाया था। सूत्रों के अनुसार, टेस्ट में ये बड़ा खुलासा हुआ है।

फगवाड़ा में गुरुद्वारा छठी पातशाही, चौड़ा खुह में निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ ने बेअदबी की झूठी कहानी की आड़ में युवक विशाल का कत्ल कर दिया था। इस मामले में पुलिस की तरफ से रोजाना नए खुलासे किए जा रहे हैं। सूत्रों से पता चला कि आरोपी के खून में ब्यूपरनोर्फिन, बेंजोडायजेपाइन और मॉर्फिन के अंश पाए गए हैं।

वहीं मृतक विशाल कपूर का शव फगवाड़ा के नजदीक करतारपुर के रहने वाले उसके चाचा को सौंप दिया गया, जिन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उसके चाचा एनआरआई हैं। उनका कहना है कि वह लंबे समय से अपने भतीजे के संपर्क में नहीं थे।

इससे पहले एडीजीपी लॉ एंड आर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा था कि फगवाड़ा के गुरुद्वारा छठी पातशाही चौड़ा खूह में निहंग रमनदीप सिंह मंगूमठ ने युवक की हत्या पब्लिसिटी के लिए की थी। मृतक की पहचान विशाल कपूर पुत्र स्वगीय दविंदर कपूर के तौर होने के बाद एडीजीपी ढिल्लों ने यह खुलासा किया था।

पेशेवर अपराधी है मंगूमठ

एडीजीपी ढिल्लों ने कहा कि निहंग रमनदीप सिंह मंगूमठ पेशेवर अपराधी है। उसकी आय के स्रोत भी संदेहास्पद हैं। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो डालकर वह फंडिंग इकट्ठी करता है और वह क्रिमिनल माइंडेड हैं। उसका धर्म से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।

उन्होंने बताया कि उसने निहंग का बाना भी सिर्फ और सिर्फ पैसे इकट्ठे करने के लिए ही पहना हुआ है। जिला कपूरथला पुलिस ने फगवाड़ा की अदालत में पेश करके आरोपी रमनदीप सिंह मंगूमठ का सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है, जिसमें गहनता से पूछताछ करके पुलिस तह तक जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!