Tuesday , March 31 2026
Breaking News

पंजाब ही नहीं हिमाचल प्रदेश भी गर्मी से तप रहा, मौसम विभाग ने पहाड़ों में 16 जून तक येलो अलर्ट किया जारी, सैलानी हुए परेशान, पढ़ें

शिमला, (PNL) : पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश भी गर्मी से तप रहा है। हिमाचल के 10 क्षेत्रों में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, सिरमौर और सोलन के कई क्षेत्रों में बुधवार को लू चली। बुधवार को ऊना में 17, कांगड़ा में सात और शिमला में पांच साल बाद सबसे ज्यादा पारा दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 16 जून तक लू जारी रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी पूरी तरह से तप रहे हैं। मैदानी जिलों में गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान चढ़ने से रात के समय भी गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज व कल कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 18 व 19 जून को भी कुछ भागों में मौसम खराब रह सकता है।

राजधानी शिमला में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले 2019 में जून के दौरान अधिकतम तापमान 30.5 दर्ज हुआ था। 2007 में ऊना में अधिकतम पारा 42.1 डिग्री रहा था। अब 17 वर्ष बाद तापमान 43.2 दर्ज हुआ। कांगड़ा में वर्ष 2017 में पारा 42 डिग्री था, अब बुधवार को पारा 41.3 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के सभी क्षेत्रों के तापमान में बुधवार को बढ़ोतरी दर्ज हुई।

प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों में अधिकतम तापमान
क्षेत्र      अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
नेरी              45.3
ऊना            43.2
धौलाकुआं     43.1
बिलासपुर     42.6
हमीरपुर      41.7
कांगड़ा       41.3
सुंदरनगर    41.2
मंडी          40.8
चंबा          40.8
बरठीं        40.7
बजौरा      38.6
नाहन        38.7
सोलन       37.0
धर्मशाला    36.6
शिमला      30.5
मनाली       30.0

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 21.0, सुंदरनगर 19.9, भुंतर 16.1, कल्पा 10.6, धर्मशाला 25.0, ऊना 20.6, नाहन 24.9, केलांग 5.8, पालमपुर 21.0, सोलन 20.0 , मनाली 14.3, कांगड़ा 22.4, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 20.3, चंबा 19.5, डलहौजी 20.9, कुफरी 18.2, नारकंडा 15.2, भरमौर 14.9, रिकांगपिओ 14.2, धौलाकुआं 23.5, कसौली 24.8, पांवटा साहिब 28.0, देहरागोपीपुर 27.0, ताबो 15.4, मशोबरा 19.8 और नेरी में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होशियारपुर में माहौल तनावपूर्ण: हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी:खालिस्तानी आतंकी ने VIDEO जारी किया

होशियारपुर  (PNL) :  होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!