Wednesday , July 29 2026
Breaking News

पंजाब से दुखद खबर, कनाडा से वीजा की दो बार रिफ्यूजल आने पर युवक ने फ्लैट की चौथी मंजिल से मारी छलांग, मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के खरड़ से आ रही है। खरड़-लांड्रा रोड सेक्टर-115 स्थित स्काईलार्क सोसायटी के फ्लैट की चौथी मंजिल से कूदकर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिला गुरदासपुर के गांव शाहपुर आर्य गुरदास निवासी 30 वर्षीय सिमरनजीत अभी अविवाहित था और बीती रात वह उक्त सोसायटी में रहने वाले अपने एक दोस्त के पास आया और छलांग लगा दी। जिसे कुछ देर बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट या कोई अन्य सुराग नहीं मिला है, जिससे घटना का कारण पता चल सके।

सिमरनजीत के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके बड़े भाई गुरदासपुर, जबकि वह अपनी मां के साथ मोहाली के फेज-11 में किराए के मकान में रहते थे। पिछले दिनों जब वह गांव गया तो उसकी मां वहीं रुक गई। सिमरनजीत ने कनाडा के वीजा के लिए आवेदन किया था, जिसे दो बार खारिज कर दिया गया।

वह सिर्फ इस वजह से ही नहीं बल्कि घर की जिम्मेदारियां और कोई काम न होने की वजह से भी परेशान रहता था। यही वजह थी कि उसने यह कदम उठाया है।फिलहाल पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया है और मृतक के वारिसों को सूचित कर दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!