Friday , July 31 2026
Breaking News

पंजाब से अकाली दल के पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्तौल को लेकर लगा ये आरोप, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक जसजीत सिंह बन्नी को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह सेक्टर 8 कम्युनिटी सेंटर के बाहर देर रात पिस्टल लहरा रहे थे। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पूर्व विधायक की पहचान की है। बताया जा रहा है कि लहराते समय पिस्टल खाली थी।

बता दें कि जसजीत सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री कैप्टन कमलजीत सिंह के बेटे हैं। उन्होंने पहली बार 2007 में खरड़ विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पिता की मौत के बाद 2009 में बनूड़ विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था।

विवादों से रहा है पुराना नाता

पूर्व MLA जसजीत सिंह बन्नी का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2018 में उनके ऊपर एक सैलून में सेक्शुअल हैरेसमेंट और महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह सैलून में सिर की मसाज कराने गए थे। आरोप है कि उन्होंने रिसेप्शनिस्ट के साथ छेड़छाड़ की थी। महिला ने बताया था कि जसमीत ने शराब पी रखी थी। इस मामले में 2023 में उन्हें सजा सुनाई गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!