Friday , August 21 2026
Breaking News

पंजाब में 12वीं के रिजल्ट के कारण बाप-बेटे में हुआ झगड़ा, गोली लगने से पिता की मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में 12वीं के रिजल्ट के कारण दो दुखद घटनाएं सामने आई हैं। अमृतसर के गांव नंगली में नंबर कम आने के कारण बाप-बेटे के बीच झगड़ा हो गया, जिस दौरान गोली चलने से पिता की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रूपिंदर सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक रूपिंदर का बेटा अमरबीर 12वीं क्लास में पढ़ता है। कल उसका रिजल्ट आया, जिसमें नंबर कम आए। इस बात को लेकर बाप-बेटे के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान गोली चल गई, जिसमें पिता की मौत हो गई। गोली चलने का आरोप बेटे पर ही लगा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं नंगल में 12वीं के रिजल्ट में 61 प्रतिशत नंबर आने के बावजूद एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान नंगल के गांव संगतपुर के रहने वाले हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बच्चे की मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!