Tuesday , March 31 2026
Breaking News

पंजाब में रिश्वतखोरी को लेकर बड़ा एक्शन, इस जिले में तैनात DSP गिरफ्तार, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : अपने ही विभाग के एक इंस्पेक्टर समेत दस पुलिस मुलाजिमों के तस्करों व गैंगस्टरों से संबंध होने का खुलासा करने के बाद चर्चा में आए डीएसपी फिरोजपुर सिटी सुरेंद्र बंसल को बुधवार को सात लाख रुपये के लेनदेन के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर पैसे लेकर केस रफा-दफा करने का आरोप है।

एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फिरोजपुर सिटी के डीएसपी सुरेंद्र बंसल भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसका एजेंट गुरमेज सिंह निवासी कोठी राय साहब लोगों से रिश्वत लेने का काम करता है। इसी साल 10 मई को गुरमेज के खिलाफ थाना कैंट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। डीएसपी ने गुरमेज को गलत तरीके से बेगुनाह साबित कर केस रफा-दफा कर दिया था। डीएसपी की शह पर गुरमेज सभी गलत धंधे करता था।

गुरमेज ने डोलियां वाला मोहल्ला के रहने वाले टारजन से उसका मुकदमा रद्द करवाने की एवज में 15 हजार रुपये लिए थे। ये पैसे डीएसपी के लिए वसूले थे। गुरमेज ने टारजन का मामला दर्ज नहीं करवाया। टारजन और गुरमेज के बीच मोबाइल पर काफी बातचीत हुई, ये सभी बातचीत के ऑडियो पुलिस के पास मौजूद है। उसमें भी डीएसपी का नाम लिया जा रहा है। पुलिस ने गुरमेज और डीएसपी के बीच गूगल-पे व बैंक खाते से ट्रांसफर हुई धनराशि के सबूत भी एकत्र किए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!