Monday , July 27 2026
Breaking News

पंजाब में बड़ी घटना, नकल करते पकड़े गए छात्र ने कालेज की 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है। PCTE कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पता चला है कि छात्र कॉलेज में एग्जाम के लिए आया था। इस दौरान उसे टीचर ने नकल करते हुए पकड़ लिया।

इसके बाद टीचर ने उसे एग्जाम नहीं देने दिया और उससे लिखित में लिया गया कि उसने नकल की है। इस घटना से आहत होकर छात्र कॉलेज बिल्डिंग में 7वीं मंजिल से कूद गया। छात्र की पहचान शमशेर सिंह ग्रेवाल के रूप में हुई है। DMC अस्पताल में उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. नरेश सचदेव ने बताया है कि आज सुबह साढ़े 9 बजे परीक्षा शुरू हुई थी। आज एनवायरन्मेंटल साइंस (EVS) का एग्जाम था और शमशेर भी परीक्षा दे रहा था। इस दौरान टीचर को शक हुआ कि शमशेर कर रहा है। जब टीचर ने छात्र की तलाशी ली तो उसके ज्योमैट्री बॉक्स से पर्चियां मिलीं।

इसके बाद टीचर शमशेर को एग्जामिनर सुपरिंटेंडेंट के पास लेकर गए। वहां छात्र से पूछताछ हुई। शमशेर ने उस दौरान खुद सुपरिंटेंडेंट को बताया कि उसने नकल की है। वह पर्चियां लेकर आया था। यह बात उसने लिख कर भी दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!