Monday , August 17 2026
Breaking News

पंजाब में बड़ा हादसा : BDay Party करके लौट रहे युवकों की कार नहर में गिरी, 2 की मौत, एक की 3 महीने पहले हुई थी शादी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के पठानकोट में बड़ा हादसा हुआ है। गाड़ी में सवार छह युवक नगर में गिरने से दो की मौत की खबर है। चार अन्य घायल हैं। बुधवार देर रात पठानकोट के काठवाला नहर पुल के पास यह हादसा हुआ है। जन्मदिन की पार्टी करके सभी युवक गाड़ी से लौट रहे थे। गाड़ी जब काठवाला नहर के पास पहुंची तो अचानक अनयंत्रित होकर नहर में गिर गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात लगभग एक बजे सभी युवक बर्थडे पार्टी करके कार से अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी कार ड्राइव कर रहे युवक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। अचानक कार का संतुलन बिगड़ जाने से कार नहर में गिर गई, जिसमें दो युवक पानी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई, जबकि चार युवक जैसे तैसे गाड़ी से बाहर निकल आए, लेकिन वह घायल हो गए। हादसे में जिन 2 लोगों की मौत हुई है उनमें से एक युवक की शादी छह महीने पहले ही शादी हुई थी।

वह कुछ दिनों बाद विदेश जाने वाला था। कार करीब 30-40 फीट नीचे गिरी है। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया हैवहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुबह क्रेन की मदद से गाड़ी को पानी से बाहर निकाला गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!