Monday , August 17 2026
Breaking News

पंजाब में धमाकों की साजिश नाकाम: फिरोजपुर से 2 आरोपी 2 हैंड ग्रेनेड समेत गिरफ्तार, विदेशी आतंकियों से जुड़े तार

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में बम धमाकों की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। फाजिल्का में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी बम धमाकों को अंजाम दे सकते थे। दोनों को काउंटर इंटेलीजेंस ने फिरोजपुर जिले से दबोचा है।

फिरोजपुर और मोगा के रहने वाले हैं आरोपी

आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के गिल्लवाली निवासी बूटा सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपू और मोगा के मोठांवाली निवासी हरमंदर सिंह उर्फ निक्का के रूप में हुई है। आरोपी स्कूटी पर तलवंडी से फिरोजपुर रोड पर एक गांव के नजदीक हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी देने आ रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ग्रेनेड सीमा पार से संचालित अवैध सप्लाई-चेन का हिस्सा थे। इनका मकसद सीमावर्ती राज्य पंजाब में शांति और सुरक्षा को भंग करना था। पुलिस के अनुसार आरोपियों का संबंध विदेश में सक्रिय आतंकी संगठनों से है। उनके इशारे पर ही यह पंजाब में बम धमाके कर अशांति फैलाना चाहते थे। पुलिस ने गिरफ्तारी से एक बड़े आतंकी खतरे को टाल दिया है।

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में एफआईआर दर्ज

फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इनमें से दो लोगों को पकड़ा गया है। हैंडलर जोधा उर्फ जोबन निवासी तरनतारन के कहने पर ही यह हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी देने आए थे। पुलिस अब जोबन की तलाश कर रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि पूछताछ की जा सके।

पहले भी पंजाब में पकड़े जा चुके हैं हैंड ग्रेनेड

गौरतलब है कि पंजाब में इससे पहले भी कई बार ग्रेनेड बरामद किए जा चुके हैं। राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीमा पार आतंकी नेटवर्क को नष्ट करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!