Friday , October 2 2026
Breaking News

पंजाब में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, दाईं किडनी में था स्टोन, सर्जरी बाईं की कर डाली, 15 दिन अस्पताल में रख ढाई लाख लिए, FIR दर्ज

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है। प्रोलाइफ अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। लुधियाना के सदर थाना पुलिस ने किडनी स्टोन की सर्जरी करवाने वाले मरीज की शिकायत पर एक सर्जन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मरीज का आरोप है कि सर्जन ने लापरवाही बरतते हुए उसकी बाईं किडनी की सर्जरी कर दी, जबकि स्टोन उसकी दाईं किडनी में था। मरीज ने पुलिस को यह भी बताया है कि सर्जरी के बाद उसे कुछ गंभीर परेशानियां हुईं, जिसकी वजह से वह 2 वर्षों से बिस्तर पर ही है। इसकी शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित डॉक्टरों के पैनल ने मामले की जांच के बाद FIR दर्ज करवाई। सदर पुलिस ने गिल रोड पर अस्पताल चलाने वाले डॉ. हरप्रीत सिंह जॉली के खिलाफ केस दर्ज किया है।

राजगुरु नगर निवासी शिकायतकर्ता विनीत खन्ना (52) ने बताया कि उनका होजरी का कारोबार था। 2 साल पहले हुई सर्जरी के बाद उन्हें परेशानी हो गई, जिसकी वजह से उन्हें कारोबार बंद करना पड़ा। उनके मुताबिक, उनकी दाईं किडनी में स्टोन था। वह 8 अप्रैल 2022 को खुद गाड़ी चलाकर प्रोलाइफ अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। उसी दिन उनकी सर्जरी भी हुई।

15 दिन तक रहे भर्ती

विनीत खन्ना के बहनोई सुभाष दुआ ने बताया कि विनीत को सर्जरी के दौरान कुछ दिक्कतें हुईं, जिसके बाद उन्हें हीरो DMC हार्ट इंस्टीट्यूट ले गए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डॉ. जॉली उन्हें वापस अपने अस्पताल ले गए, जहां विनीत 15 दिनों तक भर्ती रहे, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि डॉ. जॉली ने इलाज के लिए 1 लाख 10 हजार रुपए, सर्जरी के लिए 55 हजार रुपए और फिर उनके मेडिकल इंश्योरेंस से 1 लाख रुपए लिए हैं।

13 मार्च 2023 को दी शिकायत

मरीज ने करीब एक साल बाद 13 मार्च 2023 को पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के लिए डॉक्टरों का एक बोर्ड बनाया। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने डॉ. जॉली के खिलाफ FIR दर्ज की। मामले की जांच कर रहे ASI इकबाल सिंह ने बताया कि डॉ. जॉली पर IPC की धारा 192, 193, 417, 418 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने गलत FIR दर्ज की

हालांकि, डॉ. जॉली ने अपने पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है। उन्होंने सही इलाज किया और मरीज स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित डॉक्टरों के बोर्ड के समक्ष उन्होंने सभी सबूत पेश किए हैं। पुलिस ने गलत FIR दर्ज की है। वह इस संबंधी केस करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!