Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में जानलेवा गर्मी के बीच कल होगी वोटिंग, 48.3 डिग्री तक पहुंचा तापमान, एक की मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में नौतपा की भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लोकसभा चुनाव का कल अंतिम चरण है। सातवें चरण में कल यानि 1 जून को पंजाब में वोटिंग होगी। इस समय राज्य में गर्मी जानलेवा हो रखी है। इतनी गर्मी के बीच वोटरों के पसीने छूंटने वाले हैं।

फरीदकोट 48.3 डिग्री के साथ वीरवार को सबसे गर्म रहा। बठिंडा, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, आदमपुर, हलवारा, फरीदकोट में लू का कहर जारी रहा। वहीं, बरनाला में पीआरटीसी की वर्कशॉप में काम कर रहे मैकेनिक की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। राहत की बात है कि हिमाचल में मौसम ने करवट ली है और यहां चोटियों पर बर्फबारी हुई है।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। अब यह सामान्य से करीब 5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। इससे पंजाब में न्यूनतम पारा 32.7 डिग्री पहुंच गया है, जो समराला का दर्ज किया गया। शुक्रवार से भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री, लुधियाना का 45.6, पटियाला का 46.2, बठिंडा का 47.9, गुरदासपुर का 43.0, फिरोजपुर का 45.5, जालंधर का 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम पारे की बात की जाए तो यह अमृतसर में 27.9 डिग्री, लुधियाना में 32.0, पटियाला में 31.2 डिग्री, बठिंडा में 25.4 डिग्री, फरीदकोट में 26.5, गुरदासपुर में 26.4, एसबीएस नगर में 28.7, बरनाला का 29.0, जालंधर का 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!