Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब में कॉमर्शियल सिलेंडर ₹1000 तक महंगा:HP का ₹3190 में मिलेगा, इंडेन ने ₹993 बढ़ाए; होटल-ढाबों, शादी के खाने का खर्च बढ़ेगा

जालंधर , (PNL) : पंजाब में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट 1 हजार रुपए तक बढ़ाए गए हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के जालंधर स्थित गैस एजेंसी कर्मियों ने बताया कि सुबह ही रेट रिवाइज हुए हैं। 19 किलो का HP का रेगुलर कमर्शियल सिलेंडर 2,190 की जगह अब 3,190 रुपए में मिलेगा।इसी तरह इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि इंडेन का 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर पर 993 रुपए महंगा मिलेगा। राजधानी दिल्ली में अब यह सिलेंडर 3071.50 रुपए का हो गया है, जो पहले 2078.50 रुपए में मिलता था।उधर, लुधियाना में रेगुलर कमर्शियल सिलेंडर की 2100 रुपए कीमत थी जो बढ़कर 3092 रुपए हो गई। चंडीगढ़ में अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3092 रुपए हो जाएगी। पहले 2100 रुपए का था। बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर तीन तरह के होते हैं- 19 किलोग्राम रेगुलर, 19 किलोग्राम एक्स्ट्रा तेज, तीसरा 19 किलोग्राम नैनो कट। सभी के रेट में बढ़ोतरी हुई है।

गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग बिजनेस पर पड़ेगा। बढ़ती लागत के कारण खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। चाय, नाश्ता, थाली और शादी-विवाह के खाने का खर्च बढ़ना भी लगभग तय माना जा रहा है।

आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

15 दिन में दूसरी बार रेट बढ़ाएंगे ढाबा मालिक

पंजाब में ढाबा मालिक पहले ही कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत और फिर 65 रुपए रेट बढ़ने के बाद से खाने-पीने के सामान के रेट बढ़ा चुके हैं। तंदूरी रोटी जहां 2 रुपए महंगी की गई थी तो वहीं दाल के रेट भी 5 से 10 रुपए प्लेट बढ़ाए गए। जालंधर के ढाबा संचालकों का कहना है कि अब सिलेंडर महंगा होने से दोबारा से रेट रिवाइज करने पड़ेंगे। 15 दिन के अंदर ही दूसरी बार रेट बढ़ने से ग्राहक की जेब पर सीधा असर होगा।

ढाबे की मालकिन बोलीं- अब हमें खाने के रेट बढ़ाने होंगे

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इजाफे को लेकर जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित ‘पंजाबी ढाबा’ की मालकिन कमलेश ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी के बाद उन्हें अपने सामान के दामों में भी इजाफा करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण उन्हें खाने-पीने की चीजों की कीमतों में वृद्धि करनी पड़ रही है।

अमृतसर में अब ये होंगे सिलेंडर के दाम

अमृतसर में भी एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट किए गए हैं। इंडियन ऑयल द्वारा जारी रेट लिस्ट के अनुसार, 14.2 किलो वाला घरेलू उपयोग वाला गैस सिलेंडर 954 रुपए, 5 किलो 354.50 रुपए में मिल रहा है। वहीं, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3178.50 रुपए, 47.5 किलो का 7941 रुपए और 19 किलो नैनो कट का 3332 रुपए में उपलब्ध है।

पठानकोट में भी बढ़े दाम

पठानकोट के शिव गैस एजेंसी के मालिक भूपेंद्र सिंह के मुताबिक पहले 19 किलोग्राम रेगुलर कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2227 था जो अब बढ़कर 3197 रुपए 50 पैसे हो गया है। इसी तरह एक्स्ट्रा तेज सिलेंडर का दाम 2243 से 3219 रुपए 50 पैसे हो गया है। जबकि, नैनो कट कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2273 रुपए से 3350 रुपए 50 पैसे हो गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!