Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब में अवैध कालोनी और निर्माण की अब इस व्ट्सऐप नंबर पर करें शिकायत, मंत्री बलकार सिंह ने किया नंबर लांच

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में नगर निगमों, नगर कौंसिलों और नगर सुधार ट्रस्टों के अधिकार क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के मुद्दे को हल करने की कोशिश के तौर पर स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों संबंधी मंत्री बलकार सिंह ने लोगों की सुविधा के लिए आज म्युनिसिपल भवन, सैक्टर- 35 चंडीगढ़ में एक वट्टसअप्प नंबर 7889149943 जारी किया है।

स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों संबंधी मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि तेज़ी से बढ़ रहे शहरीकरण और आबादी की वृद्धि से अनधिकृत कॉलोनियों और ग़ैर- कानूनी निर्माणों का ख़तरा एक चिंता का विषय बन गया है। इस मुद्दे का प्रभावशाली ढंग से समाधान करने के लिए मंत्री बलकार सिंह ने नागरिकों को ऐसी उल्लंघनाओं की शिकायत करने के लिए एक सुगम और सुविधाजनक प्लेटफार्म प्रदान करने की पहल की है।

उन्होंने कहा कि यह वट्टसऐप नंबर 7889149943 अब कार्यशील है, जिससे निवासी अनधिकृत निर्माणों और कॉलोनियों के बारे शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। सम्बन्धित कानूनों और नियमों को लागू करने को यकीनी बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा सभी शिकायतों की समीक्षा की जायेगी और तुरंत कार्यवाही की जायेगी।

मंत्री बलकार सिंह ने समूह नागरिकों को आगे आने और अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध इस मुहिम में हिस्सा लेने की अपील की क्योंकि यह पंजाब के शहरों और कस्बों के योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास को कायम रखने में महत्वपूर्ण योगदान डालेगा।

इस मौके पर स्थानीय निकाय विभाग के सचिव श्री अजोए शर्मा, डायरैक्टर श्री उमा शंकर गुप्ता, मुख्य निगरान अधिकारी श्री राजीव सेखड़ी, मुख्य इंजीनियर श्री अश्वनी चौधरी, श्री मुकेश गर्ग और सीनियर टाऊन प्लैनर श्री गौतम कुमार उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!